BGMI खेलने वाले प्लेयर्स के लिए गम स्किन्स काफी जरूरी है। इससे उन्हें गेम जीतने और आगे बढ़ने में मदद मिलती है। हमने यहां अब तक की गेम की 5 बेस्ट स्किन बताई है। Battlegrounds Mobile India (BGMI) को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक इसे 50 मिलियन (लगभग पांच करोड़) बार डाउनलोड
Battlegrounds Mobile India (BGMI) को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक इसे 50 मिलियन (लगभग पांच करोड़) बार डाउनलोड किया जा चुका है। प्लेयर्स इस बैटल रॉयल गेम को काफी खेलते हैं और अल्ट्रा HD क्वालिटी ग्राफिक्स उनके गेम खेलने के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बना देते हैं। Also Read - BGMI Season M3 RP के रिवॉर्ड्स का हुआ खुलासा, जानें किस रैंक पर क्या इनाम मिलेगा!
इस गेम में प्लेयर्स को काफी ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें असॉल्ट राइफल, स्नाइपर राइफल और शॉटगन से लेकर हथियार शामिल हैं। हथियार के लिए गेम में कई प्रकार की स्किन्स हैं। इस आर्टिकल में हमने यहां BGMI की बेस्ट स्किन के बारे में बताया है। Also Read - BGMI Season M3 Royale Pass की रिलीज डेट आई सामने, मिलेंगे ये रिवार्ड्स
M416 Glacier Also Read - BGMI ने जारी की #GetReadytoJump इवेंट के विजेताओं की लिस्ट, कहीं आपका नाम भी तो नहीं है लिस्ट में?
यह स्किन BGMI में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्किन्स में से एक है। यह अपग्रेड करने योग्य है और इसे विभिन्न सुविधाओं के साथ 7 लेवल तक अपग्रेड किया जा सकता है। प्लेयर्स को इसे अधिकतम लेवल तक अपग्रेड करने के लिए पेंट और मैटेरियल की जरूरत होती है। स्किन को लेवल 5 में अपग्रेड करने पर इसका ‘ऑन-हिट’ इफेक्ट अनलॉक हो जाता है। यह स्किन Classic Crate सेक्शन में उपलब्ध होगा।
M416 Fool
BGMI में M416 Fool ही एक मात्र Mythic Skin है। प्लेयर्स इस स्किन को लेवल 7 में अपग्रेड करने के साथ-साथ किल फीड मैसेज और अन्य इफेक्ट्स को अनलॉक कर सकते हैं। स्किन को लेवल 6 में अपग्रेड करने पर प्लेयर्स Fool’s Surprise को अनलॉक कर पाएंगे। यह हथियार से निकलने वाली जीभ का एनीमेशन बनाता है।
Wood and Gold AKM
Wood and Gold AKM स्किन BGMI में सबसे पूरानी स्किन्स में से एक है। यह लाल और काले कलर की बहुत ही मॉर्डन लुक में होती है। प्लेयर्स के लिए यह गेम में अनलॉक करने के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जल्द ही आने वाले अपडेट में यह मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Blood and Bones M16A4
Glacier M416 के अलावा Blood और Bones M16A4 ही एक ऐसी दूसरी स्किन है, जिसका On-Hit इफेक्ट है। यह केवल अपग्रेड स्किन है। इसे लेवल 7 तक अपग्रेड किया जा सकता है। इससे स्पेशल Loot Box, किल फील मैसेज और काफी कुछ अनलॉक हो जाता है। यह हाल ही में प्लेयर्स के लिए अनलॉक करने के लिए गेम में उपलब्ध थी।
Golden Trigger M416
गेम की बेस्ट 5 स्किन में आखिरी स्किन Golden Trigger M416 है। यह बहुत ही अलग है और हथियार को Elite Finish देती है। हालांकि, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में स्पिन के दौरान यह प्लेयर्स के लिए खरीदने या अनलॉक करने के लिए उपलब्ध नहीं है।
Battlegrounds Mobile India: M416 Glacier से लेकर Golden Trigger M416 तक ये हैं गेम की 5 बेस्ट स्किन View Story