Battlegrounds Mobile India ने Ultimate Showdown और Play Hard इवेंट को हटा दिया है। हालांकि, प्लेयर्स के पास इवेंट में पाए गए टोकन को एक्सचेंज करने के लिए 17 फरवरी का समय है। टोकन एक्सचेंज करने का तरीका नीचे से जानें। Battlegrounds Mobile India (BGMI) का Ultimate Showdown और Play Hard इवेंट डिसेबल हो गया है। गेम के डेवलपर krafton ने इसकी जानकारी दी
Battlegrounds Mobile India (BGMI) का Ultimate Showdown और Play Hard इवेंट डिसेबल हो गया है। गेम के डेवलपर krafton ने इसकी जानकारी दी है। क्राफ्टन ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर किस कारण इन इवेंट्स को गेम से हटाया गया है और इन्हें दोबारा कब ऐड किया जाएगा। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि देव टीम द्वारा कुछ दिक्क्तें पाई जाने की वजह से इवेंट्स हट गए हैं। आइये, जानें इनमें मिले टोकन और वाउचर को कैसे कर सकते हैं एक्सचेंज। Also Read - Krafton ने बेईमानी करने वाले BGMI के करीब 50,000 अकाउंट्स को किया बैन, कंपनी ने कहा चीटर्स के लिए नहीं है कोई जगह
अल्टीमेट शोडाउन इवेंट के एक्टिव होने पर प्लेयर्स पा गए इवेंट टोकन और वाउचर को एक्सचेंज कर सकते थे। उम्मीद की जा रही है कि डेवलपर जल्द ही प्ले हार्ड और अल्टीमेट शोडाउन इवेंट्स के बारे में अधिक जानकारी देगा। Also Read - Battlegrounds Mobile India की M416 Glacier जैसी गन स्किन, आसानी से नहीं आती हैं प्लेयर्स के हाथ
BGMI का Ultimate Showdown इवेंट आज यानी 27 जनवरी को डिसेबल हो गया है। अल्टीमेट शोडाउन इवेंट से पाए गए इवेंट टोकन को अन्य इवेंट टोकन जैसे एवलांच एक्स-सूट या लकी स्पिन के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है। इनके लिए एक्सचेंज रेशियो 1:1 होगा। प्लेयर्स 17 फरवरी, 2022 तक अनयूज्ड इवेंट टोकन को एक्सचेंज कर सकते हैं। आप इवेंट सेंटर में अल्टीमेट शोडाउन के दौरान पाए गए अनयूज्ड वाउचर को भी एक्सचेंज कर सकते हैं। Also Read - BGMI के नए 1.8 अपडेट में हैं दिक्कत, डाउनलोड करने से पहले जान लीजिए परेशानी
25 जनवरी, 2022 को पेश किए जाने के कुछ ही घंटों के बाद ही Krafton ने BGMI के प्ले हार्ड इवेंट को हटा दिया था। डेवलपर को इवेंट के साथ एक समस्या दिखी और तुरंत उसे ठीक करने पर काम करना शुरू कर दिया। डेवलपर इस महीने की शुरुआत में जोड़े गए नए कंटेंट के साथ बग और दिक्क्तों को ढूंढ रहा है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि डेवलपर इन हटाए गए इवेंट्स को दोबारा गेम में ऐड करेगा भी या नहीं।
Battlegrounds Mobile India से हटा दिए गए ये दो इवेंट, जानें बचे हुए टोकन को कब तक कर सकते हैं एक्सचेंज View Story