Asus ROG Phone 5 Launch Date का खुलासा हो गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ROG Phone 5 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। Asus ROG Phone 5 की Launch date आ गई है। यह स्मार्टफोन 9 मार्च 2021 को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे
Asus ROG Phone 5 की Launch date आ गई है। यह स्मार्टफोन 9 मार्च 2021 को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Asus Republic of Gamers की आधिकारिक साइट पर इसकी लॉन्च डेट की जानकारी मिलती है। वेबसाइट पर जाने पर यूजर्स को एक काउंटडाउन टाइमर नजर आएगा, जो 9 मार्च 2021 तक चल रहा है। इस पेज के मुताबिक स्मार्टफोन अमेरिकी समयानुसार 9 मार्च को सुबह 6 बजे लॉन्च होगा। इसके अतिरिक्त कोई जानकारी वेबसाइट पर नजर नहीं आती है। Also Read - 64MP + 13MP + 5MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाले Asus ROG Phone 3 पर ऑफर, Flipkart Sale में मिल रहा Discount
हालांकि, इस स्मार्टफोन की नाम की पुष्टि हो चुकी है। पिछले कुछ वक्त से यह संदेह बना हुआ था कि ROG Phone 3 के बाद कंपनी के अगले फोन का नाम क्या होगा। आसुस के अगले स्मार्टफोन का नाम ROG Phone 5 होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। वेबसाइट पर स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च डेट के अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, डिवाइस के बारे में पहले कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं, जिसमें कई जानकारियां मिलती हैं। Also Read - Deal of the Day: इन आइटम्स को सस्ते में खरीदने का मौका, लैपटॉप और ऑडियो प्रोडक्ट पर भी छूट
इस स्मार्टफोन में हमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 888 देखने को मिलेगा। इसके अतिरिकत् डिवाइस में 6.8-inch का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Android 11 पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें एक मिनी डिस्प्ले भी दे सकती है, जो रियर साइड में होगा। इस पर यूजर्स को नोटिफिकेशन्स का अपडेट मिलेगा। साथ ही इस डिस्प्ले को कई अन्य काम में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। Also Read - ASUS ROG Phone 5S के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मिलेगा 18GB RAM
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें दो 3,000mAh की बैटरी दे सकती है, यानी इसमें 6,000mAh की बैटरी कैपिसिटी मिलेगी। स्मार्टफोन में 16GB तक की RAM दी जा सकती है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग में इस फोन को स्पॉट किया गया है, जहां इस मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ देखा गया। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं आई है।
Asus ROG Phone 5 इस तारीख को हो रहा लॉन्च, होगा सबसे धांसू Gaming Phone View Story