Apple ने पहला iPod अक्टूबर साल 2001 में लॉन्च किया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से कंपनी अपने म्यूजिक प्लेयर पोर्टफोलियो में मौजूद सभी मॉडल्स को एक के बाद एक बंद करते जा रही है। इस लिस्ट में iPod Classic, iPod nano और iPod shuffle आदि शामिल हैं। Apple ने अपने म्यूजिक प्लेयर iPod Touch को ऑफिशियली बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसकी सेल अब
Apple ने अपने म्यूजिक प्लेयर iPod Touch को ऑफिशियली बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसकी सेल अब केवल इसके आखिरी स्टॉक तक ही उपलब्ध होगी। बता दें, iPod Touch एप्पल म्यूजिक प्लेयर लाइनअप का आखिरी मॉडल था, जिसे अब कंपनी ने गुड बाय कह दिया है। Also Read - Apple ने चार साल बाद लॉन्च किया iPod का नया मॉडल iPod Touch, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Apple ने पहला iPod अक्टूबर साल 2001 में लॉन्च किया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से कंपनी अपने म्यूजिक प्लेयर पोर्टफोलियो में मौजूद सभी मॉडल्स को एक के बाद एक बंद करते जा रही है। इस लिस्ट में iPod Classic, iPod nano और iPod shuffle आदि शामिल हैं। एप्पल साल 2019 में 7th Gen iPod Touch लाया था, जो कि A10 Fusion चिप से लैस था। यह वही चिपसेट है जो कि iPhone 7 के साथ आया था। इस iPod Touch में 4 इंच का डिस्प्ले और कई कलर ऑप्शन शामिल थे। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने अपनी म्यूजिक प्लेयर सीरीज को अपडेट नहीं किया। Also Read - एप्पल के न्यू एंट्री लेवल मैकबुक की कीमत होगी 84,000 रुपये!
हालांकि, iPod की सेल रोकने वाला कंपनी का फैसला हैरान करने वाला नहीं है। पिछले कुछ सालों में नए-नए फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को कंपनियां मार्केट में उतार रही हैं। इनमें म्यूजिक, वीडियो, गेमिंग और न जाने कितनी सुविधाअएं यूजर्स को एक साथ एक ही जगह पर स्मार्टफोन के जरिए मिल जाती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्टफोन के आ जाने के बाद कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स का वजूद मिट-सा रहा है। Also Read - एप्पल iOS 11.2.5: नया अपडेट होमपॉड को करता है सपोर्ट
हैरान करने वाली बात तो यह है कि Apple को iPod की सेल रोकने में इतना लम्बा समय लगा। कंपनी ने पिछले काफी साल पहले ही iPod touch में अपडेट्स देना बंद कर दिया था। इसके अलावा यूजर्स ने भी इसे खरीदना व इसकी बिक्री भी काफी समय पहले से ही बहुत कम हो गई है। ऐसे में इस प्रोडक्ट को बंद करने में ही कंपनी की भलाई है।
कंपनी का कहना है कि iPod Touch की सेल आखिरी स्टॉक तक ही उपलब्ध रहने वाली है। हालांकि, म्यूजिक लवर्स के लिए कंपनी ने अन्य प्रोडक्ट्स सुझाएं हैं, जिनमें iPhones, Apple Watch और HomePod mini आदि शामिल हैं।
Apple ने 21 साल बाद अपने इस खास प्रोडक्ट को कहा Good Bye, जान लें पूरी हिस्ट्री View Story