Apex Legends Mobile को ऐंड्रॉइड और iOS प्लैटफॉर्म पर 17 मई को लॉन्च किया गया था। रिलीज होने के महज 13 दिनों में ही यह गेम दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम बन गया है। सेंसर टावर ने अपनी ताजा रिपोर्ट पब्लिश की है, जहां इसने मई 2022 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने
सेंसर टावर ने अपनी ताजा रिपोर्ट पब्लिश की है, जहां इसने मई 2022 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल गेम्स के बारे में बताया है। खबर के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार भी Subway Surfers को दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। Also Read - PUBG Mobile को एक बार फिर पछाड़ा इस गेम ने, चीन में है सुपर पॉपुलर
ग्लोबल डाउनलोड की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर Garena Free Fire है। पिछली बार भी यह इसी पोजीशन पर था। मगर, इस लिस्ट के अगले चार नाम बिलकुल नए हैं। हाल ही में लॉन्च हुए Apex Legends Mobile ने भी इस लिस्ट में एंट्री ली है। 17 मई को रिलीज होने के बाद यह इसी महीने दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया है। Also Read - Apex Legends Mobile में Loba लेजेंड और नए मोड समेत आ रहे ढेरों नए फीचर्स
जैसा कि हमने पहले बताया, मई 2022 में Sybo Games के Subway Surfers को दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। इस महीने गेम को 3 करोड़ बार इंस्टॉल किया गया। पिछले साल के मुकाबले यह 86.5 प्रतिशत की बढ़त है। इस गेम के सबसे ज्यादा डाउनलोड (15 प्रतिशत) भारत से आए हैं और US से गेम के 14 प्रतिशत डाउनलोड आए हैं। Also Read - PUBG Mobile: बैन होने के बाद भी कैसे चल रहा है गेम? NCPCR ने मांगा केंद्र सरकार से जवाब
डाउनलोड के मामले में Garena Free Fire दुनिया का दूसरा टॉप मोबाइल गेम है, जिसे मई 2022 में 2.6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 50.3 प्रतिशत की बढ़त है। लिस्ट में तीसरे नम्बर पर Tall Man Run, चौथे नम्बर पर Apex Legends Mobile और पांचवें नम्बर पर Deliver It 3D गेम है। छठे नम्बर पर मौजूद Stumble Guys मोबाइल गेम भी इस लिस्ट में नई एंट्री है।
Apex Legends Mobile को ऐंड्रॉइड और iOS प्लैटफॉर्म पर 17 मई को लॉन्च किया गया था। रिलीज होने के महज 13 दिनों में ही इस गेम ने इतने डाउनलोड इकट्ठा कर लिए कि यह सेंसर टावर की मई 2022 की डाउनलोड रैंकिंग में चौथे नम्बर पर पहुंच गया। टॉप 10 लिस्ट में PUBG Mobile, Pokemon GO या फिर Call of Duty जैसे टाइटल शामिल नहीं है।
Apple App Store की डाउनलोड रैंकिंग में Apex Legends Mobile दूसरे नम्बर पर है। Subway Surfers यहां पर भी टॉप पर है और Garena Free Fire लिस्ट से गायब है। गूगल प्ले स्टोर के टॉप 10 गेम्स में Apex Legends Mobile शामिल नहीं है। यहां पर टॉप पोजीशन Garena Free Fire के पास है। दूसरे नम्बर पर Subway Surfers है।
Apex Legends Mobile ने मचाया तहलका, लॉन्च के 13 दिनों में दे दी PUBG Mobile को मात View Story