2022 के नए डिस्ट्रीब्यूशन डेटा के अनुसार, Android 11 अब एंड्रॉइड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वर्जन है, लगभग 28.3 प्रतिशत Android हैंडसेट में इसे इंस्टॉल किया गया है। Google ने पिछले साल अपना सबसे फेमस एंड्रॉइड वर्जन Android 12 लॉन्च किया था। अपडेट में कई बदलाव किए गए
Google ने पिछले साल अपना सबसे फेमस एंड्रॉइड वर्जन Android 12 लॉन्च किया था। अपडेट में कई बदलाव किए गए और इसे यूजर्स ने खूब पसंद किया। हालांकि, 2022 के Android डिस्ट्रीब्यूशन डेटा चार्ट के मुताबिक, Android 12 सबसे पॉपुलर OS नहीं है, बल्कि यह खिताब Android 11 के नाम जाता है। Also Read - गामा पहलवान का आज 144वां जन्मदिन, गूगल ने डूडल बनाकर दिया सम्मान
Android 11 एंड्रॉइड का सबसे पॉपुलर वर्जन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 28.3 प्रतिशत से अधिक एंड्रॉइड डिवाइस पर Android 11 को इंस्टॉल किया गया है। Also Read - Google ने इन 3 खतरनाक ऐप्स को किया बैन, आपके फोन में हुआ तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Google ने हाल में अपने चार्ट को अपडेट किया है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के अलग-अलग वर्जन्स को चलाने वाले Android डिवाइस का प्रतिशत दिखाया गया है। 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 के नए डिस्ट्रीब्यूशन डेटा के मुताबिक Android 11 का इंस्टॉलेशन नंबर बढ़ा है। अब 24.2 प्रतिशत से बढ़कर 28.3 प्रतिशत नए पर डिवाइस पर एंड्रॉइड 11 का इस्तेमाल हो रहा है। Also Read - Google रूस में बंद करेगा बिजनेस, कंपनी के अकाउंट हुए सीज
वहीं Android 10 वर्जन को 23.9 प्रतिशत डिवाइस पर इंस्टॉल किया गया है, जबकि नवंबर में इसकी 26.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एंड्रॉइड के हर पुराने वर्जन के इस्तेमाल में बराबर कमी देखी गई है। तीसरे नंबर पर एंड्रॉइड 9 पाई है, जिसे 16.2% हैंडसेट में इंस्टॉल किया गया है। इसके बाद एंड्रॉइड 8 ओरेओ की हिस्सेदारी 11.6% की है। जेली बीन का उपयोग अब एक प्रतिशत के आधे से नीचे है। इसकी बड़ी वजह यह है कि हर साल एंड्रॉइड का नया वर्जन लॉन्च किया जाता है, जिसके बाद ज्यादातर यूजर नए वर्जन में अपडेट करते हैं ।
बता दें गूगल हर महीने डिस्ट्रीब्यूशन डेटा रेगुलर तौर पर अपडेट करता था। डेटा से पता चलता है कि एंड्रॉइड के किन वर्जन्स की बाजार में कितनी हिस्सेदारी थी। इसससे हम यह ट्रैक कर सकते हैं कि सिस्टम अपडेट कितनी बार चल रहा था। हालांकि, Google ने बीच में इस डेटा को अपडेट करना बंद कर दिया था।
हाल ही में, Google ने फिर से Android डिस्ट्रीब्यूशन चार्ट को अपडेट करना शुरू किया है, लेकिन इस बार इसे Android Studio पर अपलोड किया गया। चार्ट को वर्तमान में हर 6 महीने में अपडेट किया जाता है।
Google रिपोर्ट में सामने आई बड़ी बात, 28.3 फीसदी डिवाइस में इंस्टॉल है Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम View Story