महिंद्रा के सीईओ Anand Mahindra ने अपकमिंग Scorpio-N SUV की मजबूती को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें स्कॉर्पियो की उपलब्धता और क्रेज देखा जा सकता है। वीडियो में Indian Raileway को Mahindra Scorpio के बैच को ट्रांसपोर्ट करते हुआ हुआ दिखाया है। इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने इंडियन रेलवे की कार्गो ट्रांसपोर्ट कैपेसिटी की तारीफ की है। Also Read - Mahindra Scorpio N को लेकर कंपनी ने दिया एक और हिंट, जानिए इसमें क्या होगा खास
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने एक ट्रेन में खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो की कतार का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग किया कि वह क्लिप देखकर खुश होंगे। Also Read - Upcoming cars in June: Kia EV6 से लेकर Scorpio N तक, इस महीने धमाका करने आ रहीं ये 5 कारें
वीडियो के कैप्शन में कहा गया, “हमेशा की तरह, भारतीय रेलवे अपने बेहतरीन प्रदर्शन पर है। भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो का क्रेज और डिमांड इस वीडियो में देखा जा सकता है। आज मुझे दूसरी कारों की तुलना में स्कॉर्पियो की उपलब्धता के पीछे का कारण पता चलता है। आनंद महिंद्रा, मुझे आशा है कि आप इस क्लिप को देखकर खुश होंगे।” Also Read - Mahindra Scorpio-N में मिलने वाले हैं कई जबरदस्त फीचर, लीक वीडियो में दिखा इंटीरियर
Your Seat of Authority is here. #BigDaddyOfSUVs
Know more: https://t.co/cNtZg6g5zD pic.twitter.com/NCT5ttqEtF
— Mahindra Scorpio (@MahindraScorpio) June 3, 2022
इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा ने इंडियन रेलवे की तारीफ की और उन्हें बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो की उपलब्धता का क्रेडिट दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि यही कारण है कि स्कॉर्पियो अधिक उपलब्ध हैं, इसके लिए रेलवे के आभारी हैं! आप बिल्कुल सही हैं कि मैं इस क्लिप को देखकर खुश हूं।”
इससे पहले भी आनंद महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो की मजबूती को लेकर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने रोहित शेट्टी का जिक्र करते हुए दावा किया कि New Mahindra Scorpio को सिर्फ न्यूक्लियर बम से उड़ाया जा सकता है।
Rohit Shetty ji, is gaadi ko udaane ke liye aap ko ek nuclear bomb ki aavashyakata hogi…🙂 #BigDaddyOfSUVs #MahindraScorpioN https://t.co/wfmVihUvoE
— anand mahindra (@anandmahindra) May 21, 2022
महिंद्रा ने Scorpio N के प्रमोशन के लिए SUV के कई सारे टीजर रिलीज किए हैं। एक हालिया टीजर में Scorpio-N के इंटीरियर की झलक भी दिखाई देती है।
Your Seat of Authority is here. #BigDaddyOfSUVs
Know more: https://t.co/cNtZg6g5zD pic.twitter.com/NCT5ttqEtF
— Mahindra Scorpio (@MahindraScorpio) June 3, 2022