Amazon की पूर्व महिला इंजीनियर को 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक करने का दोषी पाया गया है। महिला इंजीनियर यूजर डेटा का यूज क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए कर रही थी। Amazon Web Services (AWS) की पूर्व महिला इंजीनियर को कंपनी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ ग्राहकों का डेटा हैक
Amazon Web Services (AWS) की पूर्व महिला इंजीनियर को कंपनी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ ग्राहकों का डेटा हैक करने का दोषी पाया गया है। महिला इंजीनियर ने कंपनी के क्लाउड स्टोरेज सिस्टम से ग्राहकों का डेटा अपने फायदे के लिए चोरी किया और उसे 2019 Capital One ब्रीच से लिंक कर दिया। Also Read - Redmi Note 11 Pro+ 5G से Redmi 10A तक भारी छूट, Sale के आखिरी दिन मिल रहा 2000 रुपये तक का Discount
Paige Thompson (पाइगे थॉम्प्सन) नाम की 36 वर्षीय इंजीनियर को अमेरिका की एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने क्लाउड कंप्यूटर डेटा स्टोरेज अकाउंट हैक करने और डेटा चोरी करके कम्प्यूटर पावर का खुद के फायदे के लिए इस्तेमाल करने जैसे 7 फेडरल क्राइम का दोषी पाया है। महिला को जुलाई 2019 में Capital One द्वारा FBI को दी गई जानकारी के बाद हैकिंग एक्टिविटी के लिए हिरासत में लिया गया था। Also Read - 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6GB तक RAM वाले Realme Narzo 50 को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon Sale में मिल रहा Discount
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अमेजन वेब सर्विसेज की पूर्व महिला इंजीनियर की सजा 15 सितंबर को सुनाएगी। अमेरिकी एटर्नी निक ब्राउन के कहा कि थॉम्प्सन ने अपनी हैकिंग स्किल का इस्तेमाल 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स का डेटा चुराने और कम्प्यूटर सर्वर को क्रिप्टोकरेंसी माइन करने के लिए किया। Also Read - Amazon Sale: 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM वाले Redmi Note 11 Pro+ 5G पर जबरदस्त ऑफर
एटर्नी ने आगे कहा कि एक इथिकल हैकर होने के कारण थॉम्प्सन को कंपनियों को कम्यूटर सिक्योरिटी में मदद करनी चाहिए, लेकिन इंजीनियर ने यूजर्स के महत्वपूर्ण डेटा की चोरी की और खुद के फायदे के बारे में सोचा।
अमेजन वेब सर्विस की पूर्व महिला कर्मचारी को वायर फ्रॉड का दोषी पाया गया है, जिनमें पांच बार प्रोटेक्टेड कम्प्युटर और डैमेजिंग प्रोटेक्टेड कम्प्यूटर के अनऑथोराइज्ड एक्सेस का मामला है। ज्यूरी ने महिला को डिवाइस एक्सेस का दोषी नहीं पाया है। हालांकि, महिला अग्रेसिव आइडेंटिटी थेफ्ट की दोषी पाई गई है। असिस्टेंट अमेरिकी एटर्नी ने आगे बताया कि महिला डेटा और पैसा चाहती थी।
Capital One अकाउंट्स में हुए डेटा ब्रीच की वजह से 100 मिलियन यानी 10 करोड़ अमेरिकी यूजर्स प्रभावित हुए थे। कंपनी पर $80 मिलियन (लगभग 624 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था और ग्राहकों द्वारा किए गए मुकदमों को सेटल करने के लिए $190 मिलियन (लगभग 14,818 करोड़) रुपये खर्च करने पड़े थे।
हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी कर्मचारी द्वारा यूजर्स डेटा को लीक किया गया हो। पहले भी कई बड़ी टेक कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा यूजर डेटा लीक की खबरें सामने आ चुकी हैं।
Amazon की पूर्व महिला इंजीनियर को कोर्ट ने 10 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी करने का पाया दोषी View Story