Free Fire MAX OB35 Update के आने से पहले अगर आप 5 सबसे अच्छे पेट्स के साथ गेम में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको टॉप ऑप्शन्स के बारे में बताते हैं। Free Fire MAX OB34 Update आने के बाद इस गेम में काफी बदलाव हुए हैं। हालांकि अब तो कुछ दिनों के बाद OB35 Update का भी
Free Fire MAX OB34 Update आने के बाद इस गेम में काफी बदलाव हुए हैं। हालांकि अब तो कुछ दिनों के बाद OB35 Update का भी एडवांस सर्वर लाइव हो सकता है। ऐसे में अगर आप जून 2022 तक के कुछ बेस्ट पेट्स के साथ फ्री फायर मैक्स खेलना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में 5 सबसे अच्छे विकल्प बताते हैं। ये सभी आपको मुश्किल से मुश्किल मैच में भी जीत दिलाने में मदद करेंगे। Also Read - Free Fire MAX OB35 Update Advance Server: जानें फ्री फायर मैक्स के अपकमिंग अपडेट और एडवांस सर्वर की डेट
यह Free Fire MAX में OB34 Update के बाद शामिल होने वाला सबसे नया पेट है। इसका मुंह मछली जैसा है। इसकी एबिलिटी का नाम Dash Splash है, जो एलिमिनेशन स्पॉट के दायरे में 20 मीटर के रेडियस में यूजर्स की मूवमेंट स्पीड को बढ़ाता है। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 19 June 2022: आज फ्री में पाएं Emotes, Pets, और Room Cards, जानें कैसे करें क्लेम
जबकि न्यूनतम स्तर पर, 120 सेकंड की सीडी (कोल्डाउन) के साथ प्रभाव सिर्फ दो सेकंड तक रहता है, अधिकतम स्तर पर, इस पेट की स्किल 90 सेकंड की सीडी के साथ पांच सेकंड के लिए सक्रिय रहती है। Also Read - Free Fire MAX में शुरू हुआ Hyperbook Top-Up इवेंट, जानें कैसे मिलेंगे रिवॉर्ड्स
Beaston को जनवरी 2021 में बीस्टन टॉप अप इवेंट के दौरान रिलीज़ किया गया था। Pets में हेल्पिंग हैंड नाम की एक यूनिक एबिलिटी होती है जो ग्रेनेड, ग्लू वॉल, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड को फेंकने की दूरी को उसके डिफ़ॉल्ट स्तर पर 10% तक बढ़ा देती है। अधिकतम लेवल (स्किल लेवल 3) पर, इन सभी चीजों को फेंकने की दूरी 30% बढ़ जाती है।
ज्यादातर प्लेयर्स इस पेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके पास Stitch और Patch एबिलिटी है, जो प्लेयर्स के हेलमेट और ऑर्मर यानी कवच की क्षमता को बढ़ाता है। इसकी durability हर तीन सेकेंड में एक बार बढ़ती है। स्टिच और पैच के फर्स्ट लेवल पर पोरिंग लेवल वन का प्रोटेक्शन करता है। लेवल 3 के प्रोटेक्शन के लिए इस पेट की स्किल को लेवल 7 पर अपग्रेड करना पड़ता है
इस पेट की एबिलिटी का नाम एक्सट्रा लक है। न्यूनतम स्तर पर इस पेट की एक्सट्रा लक एबिलिटी का यूज करते हुए, हर बार जब यूजर्स मेडकिट, इनहेलर या रिपेयर किट का यूज करते हैं, तो अतिरिक्त सुविधा पाने की 25 प्रतिशत संभावना होती है। इसमें 120 सेकेंड की सीडी होता है।
हालाँकि, एक्सट्रा किट मिलने की संभावना 50 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जबकि सीडी अधिकतम स्तर पर 70 सेकंड तक गिर जाती है। जब यूजर्स के पास हेल्प किट की कमी होती है तो Zasil महत्वपूर्ण बैटल्स के लिए बहुत उपयोगी होता है।
फ्री फायर मैक्स के इस पेट Mr. Waggor की एबिलिटी को स्मूथ ग्लू (Smooth Gloo) कहा जाता है। वह बेस लेवल पर हर 120 सेकेंड में एक ग्लू वॉल ग्रेनेड सप्लाई करता है। फ्री फायर में, ग्लू वॉल डिफेंड करते समय एक अहम रोल निभाते हैं, और गेमर्स ग्लू वॉल ग्रेनेड का उपयोग करके इन डिफेंसिव शील्ड्स को तैनात कर सकते हैं। हालांकि, इन आइटम्स का ना होना प्लेयर्स को काफी भारी भी पड़ सकता है।
Free Fire MAX OB35 Update आने से पहले इन 5 बढ़िया Pets का करें यूज, फिर मिलेगी हर एक गेम में जीत View Story