2022 Honda CR-V ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले ही इसकी फोटो लीक हो गई है, जिससे इसका डिजाइन पता चल गया है। अधिक डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। New-Gen Honda CR-V इस साल ग्लोबली डेब्यू के लिए तैयार है। यह उत्तरी अमेरिका और चीन जैसे अन्य बाजारों
New-Gen Honda CR-V इस साल ग्लोबली डेब्यू के लिए तैयार है। यह उत्तरी अमेरिका और चीन जैसे अन्य बाजारों में कंपनी की लोकप्रिय कारों में से एक है। नई Honda CR-V, कार का छठा जेनरेशन मॉडल होगा और यह वर्तमान में बाजार में बिक्री के लिए मौजूद मॉडल को रिप्लेस करेगा, जिसे साल 2019 में पेश किया गया था। Also Read - Top 5 Cheapest Cars: तगड़े माइलेज, शानदार फीचर के साथ किफायती दाम में खरीदें ये कारें, जानिए कीमत
हाल में New Honda CR-V की फोटो सामने आई है। इमेज में कार के डिजाइन का पता चल गया है। इसकी फोटो देखकर आपको नई Honda HR-V की याद आ जाएगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - होंडा सिटी, नई अमेज, WR-V और Jazz पर मिल रही 33,000 रुपये तक की छूट, यहां चेक करें डिस्काउंट ऑफर
2022 Honda CR-V कंपनी की नई फैमली डिजाइन लैंगवेज पर बेस्ड है, जो एक फ्लैटर और अधिक एंगुलर फ्रंट एंड को स्पोर्ट करती है। साइज की बात करें तो यह अपने पुराने मॉडल की अपेक्षा बड़ी होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह आउटगोइंग मॉडल से 132mm लंबी और 13mm ऊंची हो सकती है। हालांकि, इसकी चौड़ाई मौजूदा मॉडल से सिर्फ 1mm कम होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक कार की लंबाई 4,703mm, चौड़ाई 1,866mm और ऊंचाई 1,680mm हो सकती है। वहीं, इसका व्हीलबेस 39mm ज्यादा यानी 2,701mm होने की उम्मीद है। Also Read - एयरबैग के साथ लॉन्च हुई 2022 Honda Gold Wing Tour, जानें कीमत और खूबियां
लुक की बात करें तो इसमें ब्लैक हेक्सागोनल रेडिएटर ग्रिल दी गई है, जो नई HR-V में देखने को मिलती है। हालांकि, यह उससे चौड़ी है और इसमें एक अलग मेश पैटर्न दिया गया है। बंपर भी लंबा और शार्प है, जिसमें बड़ा एयर डैम लगा है। इसमें 10-स्पोक एलॉल व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ कार में नॉर्मल दिखने वाली टेललाइट्स लगी हैं। छठी जेनरेशन की Honda CV-R के केबिन को भी पूरी तरह से बदलने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी इसे थर्ड-रो सीटिंग ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है।
उम्मीद की जा रही है कि होंडा नई CR-V को केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो e:HEV hybrid सिस्टम से लैस हो सकता है। वहीं, इसका 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन भी Mild-Hybrid सिस्टम के साथ आ सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी की ओर से इस संबंध में अन्य जानकारियां शेयर की जा सकती हैं।
2022 Honda CR-V की फोटो लीक, ऐसा होगा डिजाइन और मिल सकता है e:HEV hybrid सिस्टम View Story