Hero MotoCorp ने भारत में अपडेटेड 2022 Hero Xtreme 160R बाइक लॉन्च कर दी है। नया मॉडल कई नए फीचर्स के साथ आता है। इसे कुल 3 वेरिएंट- सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क और स्टील्थ एडिशन में पेश किया गया है। Also Read - Triumph Speed Twin 900 और Scrambler 900 बाइक हुईं लॉन्च, जानें कीमत
यह नई मोटरसाइकल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एक्सट्रीम स्टील्थ एडिशन (ब्लैक), पर्ल सिल्वर वाईट, वाइब्रेंट ब्लू, स्पोर्ट्स रेड और 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन (रेड एंड वाईट) शामिल हैं। Also Read - Yamaha RX100: यामाहा दोबारा लॉन्च करेगी 90 के दशक की पॉपुलर बाइक, इंजन होगा दमदार
Also Read - Honda जल्द लाएगी 300cc की धांसू बाइक, लॉन्च पहले शोरूम में आई नजर
View this post on Instagram
नई Hero Xtreme 160R मोटरसाइकल 2029mm लंबी, 793mm चौड़ी और 1052mm ऊंची है। इसका वीलबेस 1327mm है। इसमें सीट की ऊंचाई 790mm है, जबकि ग्राउंड क्लियरेंस 167mm है। बाइक के सिंगल डिस्क वेरिएंट का वजन 138.5 किलोग्राम है, जबकि डुअल डिस्क मॉडल का वजन 139.5 किलोग्राम है। इसमें 12-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
2022 Hero Xtreme 160R के इंस्ट्रूमेंट पैनल पर नए गियर-पोजिशन इंडिकेटर दिए गए हैं। इसके अलावा मोटरसाइकल में सिंगल-पॉड हेडलैंप यूनिट, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट, वेलकम मैसेज के साथ इनवर्टेड LCD कंसोल और एडजस्टेबल 5 लेवल ब्राइटनेस, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ, ऑटो सेल टेक और यूएसबी चार्जर की पेशकश जारी है।
नई बाइक में 163cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 8,500rpm पर 15bhp की पावर और 6,500rpm पर 14Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक क्रमशः 100/80 और 130/70 सेक्शन फ्रंट और रियर टायर के साथ 17 इंच के वील्स के साथ आती है।
2022 Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्क वेरिएंट में 276mm फ्रंट डिस्क और 130mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं डुअल डिस्क और स्टेल्थ वेरिएंट में 276mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। इसके साथ ही बाइक में 37mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप राइडर-एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलते हैं।
2022 Hero Xtreme 160R की कीमत 1.17 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये के बीच है। इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये, डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपये और स्टील्थ एडिशन की कीमत 1.22 लाख रुपये है। ध्यान रहे यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।